माँ वैष्णवी संस्थान द्वारा रविवार को प्रखंड क्षेत्र के बभनगामा गांव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसका नेतृत्व संस्थान के संस्थान के संस्थापक सह मुखिया दिगंबर मंडल ने किया. इसके अंतर्गत ११ फलदार पौधे लगाये गए. कार्यक्रम के दौरान मुखिया श्री दिगंबर मंडल ने कहा यह संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करती है.

समाज के वैसे मेघावी छात्र जो मैट्रिक के बाद जो पढाई करने में असमर्थ हैं. वैसे छात्र को यह संस्थान गोद लेकर उसके पढाई के लिए सारा व्यवस्था करेगी. इसके अलावे गंभीर बीमारी से ग्रसित निर्धन लोगों का इलाज में मदद करेगी. लड़कियों का सामूहिक विवाह की व्यवस्था संस्थान करेगी. कार्यक्रम के दौरान कई अन्य गणमान्य लोगों के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे.
